Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Studies won't be interrupted by rain; Hindalco Mahan distributes umbrellas to 258 students.
‘अध्ययन’ परियोजना के तहत बड़ोखर में हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा की निरंतरता पर जोर
Singrauli News: सिंगरौली। बारिश के मौसम में विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में परेशानी न हो और खराब मौसम के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके उद्देश्य से हिंडालको महान की सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत संचालित ‘अध्ययन’ परियोजना के अंतर्गत बड़ोखर गांव में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ोखर स्थित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के 258 विद्यार्थियों को छाते वितरित किए गए। पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बारिश से बचाव के साथ नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने के लिए सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी शिक्षा की निरंतरता बनाए रखना है।
कार्यक्रम में वित्त एवं लेखा विभाग के राजेंद्र पावड़े ने कर्मचारी सहभागिता के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। बारिश के दौरान विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए छाता वितरण की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखकर किए गए छोटे प्रयास भी उनकी पढ़ाई जारी रखने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समुदाय की वास्तविक जरूरतों को समझकर कार्य करने पर जोर दिया। उनके अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक सकारात्मक प्रयास बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान देता है।
कार्यक्रम के आयोजन में राजीव रंजन, धीरेन्द्र तिवारी और शीतल श्रीवास्तव का योगदान रहा। स्थानीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं ग्रामीण स्वयंसेवियों ने भी कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।