Singrauli News: आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में समाजसेवा के कार्यों पर मंथन
Singrauli News: सीएमपीडीआईएल ने सिंगरौली कोलफील्ड में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज को दी नई गति
Singrauli News: एनसीएल ककरी क्षेत्र ने स्कूली बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक कौशल का प्
Singrauli News: एनसीएल ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पर आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक
Singrauli News: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन
Singrauli News: बिजली व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक
OMCs find no evidence of 500 ppm chloride or water contamination in E20 petrol
XI BRICS Culture Ministers’ Meeting concludes in Bhopal; Bhopal Declaration adopted
Singrauli News: विद्यालय में शराब के नशे में रहने और कमरे को आवास बनाने के आरोप में सहायक शिक्षिका न
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 1538 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हैं।
Singrauli News: Students receive first aid training at NCL Bina Project.
सीपीआर, सड़क दुर्घटना, सर्पदंश और आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताए उपाय
Singrauli News: सिंगरौली। आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनसीएल की बीना परियोजना में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देकर उन्हें जरूरत के समय सही कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान अटल चिकित्सालय, बीना की चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रशिक्षण में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), सड़क दुर्घटना के दौरान तत्काल सहायता, सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां, जलने एवं गंभीर चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि आपातकालीन स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सही समय पर सही प्राथमिक उपचार देकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
इसके अलावा छात्रों को रक्तचाप जांच, सामान्य बीमारियों की पहचान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को आपात परिस्थितियों में घबराने के बजाय समझदारी और तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में डीएवी विद्यालय, बीना के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्राथमिक उपचार की बारीकियों को समझा। एनसीएल बीना परियोजना की यह पहल विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।