Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Special campaign at all polling stations from October 7 to 9.
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, फॉर्म-6 के साथ अलग घोषणा पत्र की जरूरत नहीं
Singrauli News: सिंगरौली। मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
फॉर्म-6 से जुड़ सकेगा नाम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नागरिक Voter.eci.gov.in पोर्टल और ECINET एप के माध्यम से अपने मतदाता विवरण की जांच कर सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 के साथ पृथक घोषणा पत्र देना आवश्यक नहीं है।
छोटी बस्तियों और औद्योगिक क्षेत्रों में लगेंगे कैंप
विशेष अभियान के दौरान छोटी बस्तियों और इंडस्ट्रियल एरिया में विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वहां रहने वाले श्रमिकों और अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही कॉलेज विद्यार्थियों और वॉलंटियरों के सहयोग से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव और डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा शामिल हुए।