Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Repair of damaged bridge begins on Collector's orders; traffic to be restored in 2-3 days.
खटखरी-बरौहा के बीच अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुआ था पुल, अडानी करा रही पुनर्स्थापना का काम
Singrauli News: सिंगरौली। खटखरी और बरौहा गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश के बाद महान एनर्जी लिमिटेड (अडानी) द्वारा पुल के पुनर्स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, काम तेजी से चल रहा है और अगले 2-3 दिनों में पुल से आवागमन शुरू होने की संभावना है।
बताया गया कि 13 अगस्त 2024 की रात हुई अतिवृष्टि के दौरान तेज पानी के बहाव से खटखरी-बरौहा मार्ग पर स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल को नुकसान पहुंचने के बाद दोनों गांवों के बीच सीधा आवागमन प्रभावित हो गया था। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर गौरव बैनल ने पुल की स्थिति का संज्ञान लेते हुए इसे जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर महान एनर्जी लिमिटेड द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और पुनर्स्थापना का कार्य शुरू कराया गया।
एनटीपीसी के सीएसआर से हुआ था निर्माण
उल्लेखनीय है कि खटखरी और बरौहा को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण पूर्व में एनटीपीसी के सीएसआर मद से कराया गया था। अतिवृष्टि के बाद पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी। अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोनों गांवों के बीच आवागमन फिर से सुचारू होने की उम्मीद है।
पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार, आगामी 2-3 दिनों में पुल को आवागमन के लिए चालू किए जाने की संभावना है। इसके बाद ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और खटखरी-बरौहा के बीच संपर्क बहाल हो जाएगा।