Singrauli News: सीधी सिंगरौली सांसद ने नितिन गडकरी से NH-39 को NHAI को हस्तांतरित करने का आग्रह किया
Singrauli News: एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना में तौल-कांटा कांड मामला गरमाया
Singrauli News: परिवार लेकर जा रहे ऑटो चालक से वसूली करता ने की मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
Singrauli News: रिहंद डैम में केमिकल व राखड़ छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से बढ़ी चिंता
Singrauli News: शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Singrauli News: सरई क्षेत्र के गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
MP Weather : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,मध्यप्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिरा
BlueBird-6: भारत में लॉन्च की तैयारी में BlueBird-6, इसरो का एलवीएम-3 करेगा प्रक्षेपण
ECI News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा
Singrauli News: Police arrested the accused of murder by beating
Singrauli News: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं शिव कुमार वर्मा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा आशीष जैन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी के सतत निगरानी में थाना प्रभारी चितरंगी उनि. सुरेन्द्र यादव व्दारा घटना को गंभीरता से लेते हुये मामले के आहत को सीएचसी चितरंगी उपचार हेतु रवाना किया । प्रकरण में आहत विसम्भर सिह गोड पिता जगपति सिह गोड उम्र 60 वर्ष निवासी सकरिया थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) का उपचार दौरान मृत्यु हो जाने से मामले में मामले में हत्या की धारा का ईजाफा कर फरार आरोपियो, रघुनाथ सिंह गोड़ पिता देवराज सिह गोड उम्र 45 वर्ष निवासी सकरिया थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.). बसंतलाल सिंह गोड़ पिता विसम्भर सिह गोड उम्र 50 वर्ष निवासी सकरिया थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) को दिनांक 29/11/2024 को ग्राम सकरिया से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 28/11/2024 को फरियादी संतलाल सिंह गोड पिता विसम्भर सिंह गोड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सकरिया थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) का रिपोर्ट किया कि आज दिनांक शाम करीबन 04.00 बजे मै अपने पाही सकरिया में सो रहा था । मेरे पिता विसम्भर सिंह गोड खेत जोतने के लिए घास निकाल रहे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर मेरा भाई रघुनाथ सिंह गोड एवं बसंतलाल सिंह गोड आकर मेरे पिताजी को गन्दी -2 गाली देते हुये साबर से मारपीट करने लगे हल्ला गुहार पर जब मै पिताजी के पास पहुंचा तो रघुनाथ साबर से व बसंतलाल सिंह टांगी से मारपीट करने लगा बोला की आज जान से खत्म कर दो तभी मेरे पिताजी को सिर में सब्बर से मार दिये जो वही पर गिर कर बेहोश हो गये है तब मै भाग कर थाना रिपोर्ट करने आया हूँ। कि रिपोर्ट पर थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) आरोपियो के विरूध्द मे अप. क्र. 470/2024 धारा 296,115(2),118(1),351(2),3(5) बीएनएस की कायम कर जांच मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान - उनि. सुरेन्द्र यादव (प्रभारी थाना चितरंगी ), उनि. बी.पी. कोल , प्रआर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा आर. भैयालाल यादव, आर. बीर प्रताप सिह ,आर. सुदर्शन चौहान, आर. जितेन्द्र तिवारी , म. आर. वर्ष पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।