Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: NCL Kakri Area trains school children in first aid and life-saving skills.
सीपीआर सहित आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए विद्यार्थियों को किया गया प्रशिक्षित
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के ककरी क्षेत्र द्वारा शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर, ककरी में स्कूली बच्चों के लिए “प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की आवश्यक जानकारी और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने वाले कौशल से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के दौरान ककरी डिस्पेंसरी की चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के महत्व, आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदम और जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। चिकित्सकीय टीम ने बताया कि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में समय पर सही प्राथमिक उपचार मिलने से गंभीर परिस्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है और पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
सीपीआर का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का लाइव प्रदर्शन रहा। सीपीआर प्रशिक्षण मैनक्विन के माध्यम से विद्यार्थियों को हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए सीपीआर की सही तकनीक और अन्य प्राथमिक उपचार विधियों का व्यावहारिक अभ्यास किया।
57 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएवी स्कूल ककरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर ककरी के लगभग 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों ने आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने और जरूरतमंदों की सहायता करने का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।