Singrauli News: आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में समाजसेवा के कार्यों पर मंथन
Singrauli News: सीएमपीडीआईएल ने सिंगरौली कोलफील्ड में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज को दी नई गति
Singrauli News: एनसीएल ककरी क्षेत्र ने स्कूली बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक कौशल का प्
Singrauli News: एनसीएल ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पर आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक
Singrauli News: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन
Singrauli News: बिजली व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक
OMCs find no evidence of 500 ppm chloride or water contamination in E20 petrol
XI BRICS Culture Ministers’ Meeting concludes in Bhopal; Bhopal Declaration adopted
Singrauli News: विद्यालय में शराब के नशे में रहने और कमरे को आवास बनाने के आरोप में सहायक शिक्षिका न
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 1538 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हैं।
Singrauli News: Monsoon smiles on Singrauli; torrential rain transforms the weather.
माजन मोड़ समेत शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत; सड़कों पर भरा पानी
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में बुधवार सुबह से मानसून ने जोरदार दस्तक दी। जिला मुख्यालय के माजन मोड़ सहित शहर के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। लगातार बरस रहे पानी से जहां लोगों को कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कुछ ही देर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। माजन मोड़, मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में वाहन चालकों को सावधानी के साथ आवागमन करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी जमा होने से यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।
किसानों के चेहरे खिले, खरीफ फसलों को मिलेगा लाभ
लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खरीफ फसलों के लिए इस बारिश को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से धान सहित अन्य फसलों की बढ़वार को लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ने और भू-जल recharge होने की संभावना भी बढ़ गई है।
आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जिले में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने भी बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश के बीच जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं नगर निगम और संबंधित विभागों के सामने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने की चुनौती भी बढ़ गई है। शहरवासियों की उम्मीद है कि बारिश के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं।