Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Launch of Special Campaign 6.0 at NCL Khadia on Gandhi-Shastri Jayanti.
स्वच्छता के साथ सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर, युवाओं व स्वच्छता दूतों को किया गया सम्मानित
Singrauli News: सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एनसीएल खड़िया क्षेत्र में 2 अक्टूबर को ‘विशेष अभियान 6.0’ के कार्यान्वयन चरण का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक के.डी. जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को याद करते हुए स्वच्छता के साथ कार्यसंस्कृति में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उनके सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन मूल्यों की प्रासंगिकता आज भी कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में बनी हुई है। इस अवसर पर जनभागीदारी के तहत अभियान से जुड़े युवाओं और स्वच्छता दूतों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता से लेकर ई-वेस्ट प्रबंधन तक रहेगा फोकस
‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत खड़िया क्षेत्र में स्वच्छता, कॉलोनी सौंदर्यीकरण, ई-वेस्ट और स्क्रैप के उचित प्रबंधन तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वच्छता कार्यों की गुणवत्ता और उनकी निगरानी को लेकर भी व्यवस्था पर जोर दिया गया है।
कार्यों की पारदर्शी रिपोर्टिंग और प्रभावी निगरानी के लिए जियो-टैग्ड फोटोग्राफ के उपयोग पर भी बल दिया गया। इसके माध्यम से अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति दर्ज करने और उनकी निगरानी करने की बात कही गई।
कार्यक्रम में स्वच्छता के साथ सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही और कर्तव्यपरायणता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, जेसीसी प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।