Singrauli News : Fog starts to spread in rural areas
Singrauli News : जिले में धीरे- धीरे ठंड जोर पकड़ने लगी है। वहीं ठंड का कुछ असर ग्रामीण अंचलो में दिखाई देने लगा हैं। चितरंगी के तहसील क्षेत्र के सोनतीर इलाके में कोहरे का धुंध भी छाने लगा है। जहां सुबह 9 बजे के बाद ही सूर्य देवता के दर्शन हो रहे हैं।
दरअसल अभी जिले में कड़ाके की ठंड जोर नही पकड़ी है। लेकिन धीरे-धीरे ठंड अपनी ऐहसास जताने लगी है। उधर चितरंगी क्षेत्र के सोनतीर इलाके में इन दिनों कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। आलम यह है कि सुबह 9 बजे के बाद ही सूर्य देवता के दर्शन हो रहे हैं। अभी से कोहरे का प्रकोप होते देख किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। हालांकि अभी कोहरे का शुरूआत है।