Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Farmers' seminar on Balaram Jayanti; emphasis on promoting organic farming and 'Shri Anna' (millets).
राज्यमंत्री राधा सिंह बोलीं—किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता, योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
Singrauli News: सिंगरौली। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में आत्मा योजना के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री राधा सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ आधुनिक एवं जैविक कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की।
राज्यमंत्री ने कहा कि भगवान बलराम को हलधर के रूप में किसानों का प्रेरणास्रोत माना जाता है। आज भी बड़ी संख्या में छोटे किसान पारंपरिक साधनों से खेती कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को कृषि से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गाय से दूध के साथ गोबर की खाद और कृषि कार्य के लिए बैल भी प्राप्त होते हैं।
गौवंश को सड़कों पर न छोड़ने की अपील
राधा सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए गौ सेवा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौवंश को सड़कों पर खुला छोड़ने के बजाय उसकी उचित देखभाल की जानी चाहिए। इससे पशुओं की सुरक्षा के साथ खेती में भी उनका उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने किसानों से श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक, जैविक पद्धति और फसल विविधीकरण के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
कृषि योजनाओं और तकनीकों की दी जानकारी
संगोष्ठी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती तथा कृषि को लाभकारी बनाने के उपायों की जानकारी दी। किसानों को उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, उप संचालक कृषि मनोज सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जय सिंह सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।