Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Eye screening conducted at Seva Setu camp; patients received treatment and consultation.
राज्य मंत्री राधा सिंह ने शिविर का किया निरीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सक ने जांच के बाद मरीजों को दी उपचार संबंधी सलाह
Singrauli News: सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक भवन चितरंगी में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। राज्य मंत्री राधा सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने मरीजों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विशेषज्ञ चिकित्सक ने की नेत्र जांच
शिविर में नेत्र संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विजय प्रताप सिंह ने जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया गया। जिन मरीजों को आगे उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें आगामी उपचार एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक शासकीय योजनाओं और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में न जाना पड़े।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाली व्यवस्थाएं
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिशंकर बैस ने भी शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों की जांच एवं उपचार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में उपखंड अधिकारी देवेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार नागेश्वर पनिका, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता मौजूद रहे। मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग भी उपलब्ध कराया गया।