Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Electricity Department review meeting regarding power supply arrangements and revenue collection.
अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा राजस्व संवर्धन के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर वृत्त कार्यालय सिंगरौली में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) वृत्त सिंगरौली अजीत सिंह बघेल ने की। बैठक में जिले के सभी उपसंभागों, वितरण केंद्रों और निर्माण उपसंभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान राजस्व संग्रहण, बकाया राशि की वसूली, बिलिंग व्यवस्था, मीटर रीडिंग, विद्युत चोरी पर नियंत्रण, स्मार्ट मीटर स्थापना, उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण और विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई कर बढ़ाएं राजस्व वसूली
अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वितरण केंद्र क्षेत्र में चिन्हित बड़े बकायेदारों से प्रभावी तरीके से वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए सभी अधिकारी कार्ययोजना बनाकर नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने बिल सुधार, बकाया वसूली, विद्युत विच्छेदन एवं पुनः संयोजन जैसी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि कंपनी के राजस्व में वृद्धि हो सके।
पांच वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगी योजना
बैठक में जिले की आगामी पांच वर्षों की विद्युत जरूरतों को देखते हुए वितरण प्रणाली को मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वे कर भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत भार, नए उपकेंद्रों, 33 केव्ही एवं 11 केव्ही फीडरों, विद्युत लाइनों, वितरण ट्रांसफार्मरों और अन्य आवश्यक अधोसंरचना विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
कृषि कनेक्शनों में मीटर स्थापना पर जोर
बैठक में गैर-कृषि फीडरों से संचालित कृषि विद्युत कनेक्शनों में मीटर लगाने की प्रगति की समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित कृषि उपभोक्ताओं का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर मीटर लगाए जाएं। इससे ऊर्जा लेखांकन बेहतर होगा और तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी आएगी।
बार-बार बिजली बाधित होने वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
बैठक में कम विद्युत आपूर्ति और बार-बार बिजली बाधित होने वाले क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे फीडरों का तकनीकी परीक्षण कर खराबी के कारणों की पहचान करें और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने खराब उपकरणों को शीघ्र बदलने, लाइन अनुरक्षण कार्यों को समय पर पूरा करने और फीडरवार निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सके।
स्मार्ट मीटर, आरडीएसएस और शिकायतों की हुई समीक्षा
बैठक में स्मार्ट मीटर स्थापना, आरडीएसएस योजना के लंबित कार्य, खराब वितरण ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन, विद्युत चोरी के मामलों में कार्रवाई, अस्थायी एवं स्थायी कृषि कनेक्शन तथा 1912 एवं सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। साथ ही शासकीय विद्युत कनेक्शनों की बकाया राशि की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
फील्ड निरीक्षण बढ़ाएं अधिकारी : अधीक्षण अभियंता
बैठक के अंत में अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ता सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि, लाइन हानियों में कमी और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करें और विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कराएं। बैठक में कार्यपालन अभियंता (ओएंडएम) ओ.पी. द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता (शहर) दिनकर प्रसाद दुबे, कार्यपालन अभियंता (एसटीएम-एसटीसी) उपेन्द्र कुमार यादव सहित जिले के विभिन्न उपसंभागों एवं वितरण केंद्रों के अधिकारी उपस्थित रहे।