Singrauli News: Eco car returning from Maha Kumbh Prayagraj and dumper collided, many injured
Singrauli News: दिनांक 12/02/2025 को जियावन थाना अंतर्गत जियावन डांड गांव मे रात के 09:30 बजे यात्रियों से भरी ईको कार, डम्फर से भयानक टक्कर लगने पर सडक से नीचे खाई मे गिर गई। ईको मे कुल 11 लोग सवार होने से सभी लोगो को सिर, हाथ, पैर एवं शरीर मे कई जगहो पर चोट आई है। एक्सीडेंट होने पर जियावन थाना के 108 मे फोन करने पर तत्काल 108 मेडिकल स्टाफ शिव द्विवेदी एवं पायलट कौशल प्रसाद तत्काल मौके पर पहुचकर घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर ले गये जहा बी.एम.ओ. डां सी.एल. सिंह द्वारा घायलो का समुचित इलाज किया गया।
घायल हुए यात्री दिलीप यादव पिता रामकिशन यादव उम्र40 वर्ष गाँव मझौली, किशोरीलाल ठाकुर पिता रामऔतार उम्र 45 वर्ष गाँव मझौली, अरूण सेन पिता नाथूलाल सेन उम्र 43 वर्ष गाँव मझौली, गंगामती पति दिलीप यादव उम्र40 वर्ष गाँव मझौली, बिख्खन देवी पति अरूण ठाकुर उम्र43 वर्ष गाँव मझौली, लीलावती पति किशोरीलाल ठाकुर उम्र44 वर्ष गाँव मझौली, अवधेश कुशवाहा पिता गणेशराम कुशवाहा उम्र50 वर्ष गाँव मझौली, जामन्ती पति अवधेश कुशवाहा उम्र45 वर्ष गाँव मझौली जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़।
ये सभी यात्री महाकुंभ प्रयागराज से अपने निजी वाहन ईको कार से गाँव मझौली जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए लौट रहे थे जो कि जियावन डांड मे अचानक यात्रियों की ईको कार की अज्ञात हाईवा से भयानक टक्कर होने के कारण ईको कार सडक से नीचे जा गिरी।