Trending Now

Singrauli News: जल निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी

Rama Posted on: 2024-04-22 10:47:00 Viewer: 81 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जल निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी Singrauli News: Dirty water flows on the road due to lack of drainage system.

 

Singrauli News: सिंगरौली। नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 बिलौंजी तेलियान के लोग नगर निगम की अजीबोगरीब कार्य प्रणाली से परेशान है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि आचार्य संहिता में नाली निर्माण का कार्य हुआ। निगम द्वारा पक्की नालियां तो बनाई गई लेकिन पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नही की गई है। नालियों के टूटने से पानी का जमाव गया है। इससे पानी निकल नही रहा है और सड़क पर ही जमा हो रहा है।

गौरतलब है कि बिलौंजी तेलियान स्थिति डिग्री कॉलेज चौराहे की सड़क किनारे बनी नालियों में निकासी व्यवस्था नही होने से गंदा पानी जमा रहता है। पानी की निकासी नही होने से कॉलेज के छात्र-छात्राओं, दुकानदारों, किराएदारों सहित राहगीरों को लगातार परेशानी हो रही है। इस बारे में स्थानीय लोगों की तरफ से कई बार शिकायत भी की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर कई जगह सड़क के साथ बने निकासी नालियों की सफाई नही की गई है।

जिससे यहां बारिश के समय भी जल भराव हो जाता है। जहां कई दिनों तक लोगों को परेशान करता है। नालियों की सफाई नही होने से मच्छर पनप रहे हैं। हालांकि गर्मी के चलते सड़क पर पानी आते ही सुख जा रहा है। नही तो बरसात के दिनों में 24 घंटे सड़क पर पानी बहता रहता है। निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़क किनारे ही गंदा पानी जमा रहता है।

निरीक्षण के बावजूद जिम्मेदार बने मूकदर्शक

स्थानीय लोगों की माने तो कुछ दिनों पहले नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां आकर खुद ही सारी समस्याएँ देखी थी। वही पक्की नालियों को बड़े नाले से जोडऩे का आश्वासन देने के बावजूद आज तक ऐसा नही हुआ और समस्या जस की तस बनी हुई हैं। अधिकारी और नेता अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं और मूक दर्शक बन गए हैं।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall