Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Did complaining about construction work backfire? Complainant accuses Sarpanch's husband of issuing threats.
कलेक्टर से सड़क-पुलिया निर्माण की शिकायत के बाद विवाद, एसपी और जनसुनवाई में आवेदन देकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग
Singrauli News: सिंगरौली। ग्राम पंचायत ढेंकी में सड़क और पुलिया निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत करना एक ग्रामीण को भारी पड़ने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता राजलाल शाह ने ग्राम पंचायत की सरपंच के पति गिरिजा पांडेय पर फोन के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर जांच, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
जांच के बाद निर्माण कार्य रुकने का दावा
राजलाल शाह के मुताबिक, ग्राम पंचायत ढेंकी में चल रहे सड़क और पुलिया निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने कलेक्टर के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सहायक यंत्री से निर्माण कार्य की जांच कराई गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद काम पर रोक लगा दी गई।
फोन पर धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य की शिकायत और जांच के बाद सरपंच पति गिरिजा पांडेय ने उन्हें फोन किया। राजलाल शाह के अनुसार, फोन पर उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि “मेरे आदमी तुम्हें जहां पाएंगे, वहां मारेंगे और मैं भी जहां पाऊंगा, तुम्हें मारूंगा।” शिकायतकर्ता का आरोप है कि धमकी के दौरान कलेक्टर से शिकायत करने और उसके बाद निर्माण कार्य रुकने को लेकर भी नाराजगी जताई गई। घटना के बाद राजलाल शाह ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।