Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Deliberation on social service activities at the Ideal Social Welfare Society meeting.
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान अभियान चलाने का निर्णय
Singrauli News: सिंगरौली। समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानव सहायता के उद्देश्य से कार्यरत आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के आगामी सामाजिक कार्यों की रूपरेखा तैयार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सदस्यों ने समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जाएगा पौधारोपण अभियान
बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष चर्चा की गई। संस्था द्वारा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। संस्था द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा।
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान अभियान की पहल
बैठक में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्तदान अभियान शुरू करने पर भी सहमति बनी। संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। इस दौरान सदस्यों ने स्वयं रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
बैठक में संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद उमर उर्फ शहजादा, उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान, सचिव मोहम्मद इमरान अहमद, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद अतहर, कमर उस्मानी, मोनीष पठान, मोहम्मद आसिफ एवं मोहम्मद अजहर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।