Trending Now

Singrauli News : शादी के दूसरे दिन फांसी के फंदे पर मिला नवविवाहिता का शव

Rama Posted on: 2024-04-26 13:03:00 Viewer: 342 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : शादी के दूसरे दिन फांसी के फंदे पर मिला नवविवाहिता का शव Singrauli News: Dead body of newly married woman found hanging on the second day of marriage.

 

Singrauli News : विवाह के दूसरे दिन एक नवविवाहिता द्वारा शव फांसी के फंदे पर लटका मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि नव विवाहिता अर्चना सिंह का विवाह 21 अप्रैल को सरई के कोनी गांव निवासी विष्णु सिंह गोंड उम्र 21 साल के साथ हुई थी।

विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर 22 अप्रैल को अपने घर कोनी पहुंचा। घर में सभी लोग शादी की खुशियां मना रहे थे। नात-रिश्तेदारों की विदाई भी नहीं हो पाई थी कि 24 अप्रैल को नव विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सरई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस का कहना है कि शादी के दूसरे दिन विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया ? इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बायन लेने व पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नव विवाहिता ने फांसी किस वजह से लगाई है। नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गए थे। पुलिस का कहना है कि दहेज प्रताड़ना या फिर अन्य कोई कारण है, इसकी भी गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने से गांव के लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्या वजह थी कि शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने फांसी लगा ली।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall