Singrauli News: विद्यार्थियों को स्व-गणना के लिए किया प्रेरित, जनगणना जागरूकता अभियान हुआ तेज
Singrauli News: महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व से गांवों का विकास होगा तेज : सम्पत्तिया उइके
Singrauli News: जिले की प्रभारी मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sidhi News: भुईमाड़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर विशेष जोर
Delhi News: महिला आरक्षण पर भाजपा आक्रोशित: राहुल गांधी के आवास पहुंचीं महिला सांसद; बांसुरी स्वराज
Noida News: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक लाख का इनामी आदित्य आनंद दबोचा गया
Singrauli Robbery Case: सिंगरौली बैंक लूटकांड : फरार बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Mp News: 10वीं-12वीं बोर्ड विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा अवसर, मई में होगी पुनः परीक्षा
Singrauli News: कोतवाली थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, पांच आरोपी हिरासत में
Singrauli News: सरई में गूंजी श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा की महिमा से भक्त हुए भावविभो
Singrauli News: Day 2 of Census-2027 Training: Focus on Technical Aspects and Data Quality
Singrauli News: सिंगरौली। जनगणना-2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय बैढ़न के विज्ञान भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, डेटा संकलन की प्रक्रियाओं और सटीकता सुनिश्चित करने पर गहन मंथन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख जनगणना अधिकारी (नगरीय क्षेत्र) सविता प्रधान गौंड एवं नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह की उपस्थिति रही। वहीं जनगणना निर्देशालय भोपाल से सिंगरौली के जनगणना अधिकारी हुसैन अली तथा चार्ज अधिकारी एच.एम. श्रीवास्तव और प्रवीण गोस्वामी ने प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दूसरे दिन प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, डिजिटल डेटा एंट्री की प्रक्रिया तथा त्रुटिरहित डेटा संकलन की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आधार होती है, इसलिए हर स्तर पर सावधानी और सटीकता जरूरी है।
नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित डेटा संकलन के महत्व पर जोर दिया। वहीं चार्ज अधिकारी एच.एम. श्रीवास्तव एवं प्रवीण गोस्वामी ने फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी सुझाव साझा किए।
प्रशिक्षण सत्र में सभी प्रशिक्षणकर्ताओं और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दूसरे दिन का पाठ्यक्रम पूर्ण किया। कार्यक्रम का अंतिम दिवस 17 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें शेष तकनीकी विषयों पर चर्चा के साथ प्रशिक्षण का औपचारिक समापन किया जाएगा।