Singrauli News: Constitution Assassination Day organized in the district
Singrauli News: सिंगरौली। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में सास्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के उपस्थित में अंग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के सभागार में संविधान हत्या दिवस मनाया गया।
इस अवसर इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया गया है। सरकार के संस्कृति विभाग के निर्देशों के अनुसार 25 जून 2025 से लेकर 25 जून 2026 तक आपातकाल तथा संविधान की हत्या से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से जागरूकता के लिए 6 मशालें देश के भ्रमण के लिए रवाना हो रही हैं। सभी राज्यों के प्रमुख शहरों में इनका भ्रमण होगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनता को 1975 में लगाए गए आपातकाल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को इस संबंध में जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर बताया गया कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह देश की न्यायपालिका,कार्यपालिका और विधायिका के गठन तथा संचालन का आधार है। संविधान के आधार पर ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई है। संविधान में आमजनता को विभिन्न तरह की स्वतंत्रता, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों का विस्तार से उल्लेख है। आमजनता के मूल अधिकारों की रक्षा संविधान में निहित है। वर्ष 1975 में तत्कालीन सरकार ने नागरिकों के मूल अधिकारों और अभिव्यक्त की आजादी को निलंबित कर दिया था। लाखों निरपराध लोगों पर बिना मुकदमा चलाए जेलों में बंद रखा गया।आधार पर ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई है। संविधान में आमजनता को विभिन्न तरह की स्वतंत्रता, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों का विस्तार से उल्लेख है। आमजनता के मूल अधिकारों की रक्षा संविधान में निहित है। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला अंग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एमयू सिद्दीकी सहित महाविद्याय के छात्र छात्रा आदि उपस्थित रहे।