Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: CMPDIL gives fresh impetus to the exploration of Rare Earth Elements in the Singrauli Coalfield.
आरआई-6 सिंगरौली ने एनसीएल को सौंपी अंतिम रिपोर्ट, महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान में मिलेगी मदद
Singrauli News: सिंगरौली। देश में रणनीतिक और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा देने की दिशा में सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल), क्षेत्रीय संस्थान-6 सिंगरौली ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सीएमपीडीआईएल द्वारा तैयार “सिंगरौली कोलफील्ड के मोहर सब-बेसिन अंतर्गत एनसीएल की ब्लॉक-बी ओसीपी, झिंगुरदह ओसीपी, बीना ओसीपी एवं अमलोरी ओसीपी कोयला खदानों तथा ओवरबर्डन डंप में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) एवं अन्य मूल्यवान महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान एवं रिपोर्टिंग के लिए बेसलाइन सैंपलिंग” विषयक अंतिम रिपोर्ट नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को सौंप दी गई है।
यह अध्ययन एनसीएल के लिए किए गए परामर्श कार्य के तहत पूरा किया गया है, जिसमें सिंगरौली कोलफील्ड क्षेत्र में कोयला और ओवरबर्डन डंप से जुड़े रेयर अर्थ एलिमेंट्स (दुर्लभ मृदा तत्वों) एवं अन्य महत्वपूर्ण खनिजों की वैज्ञानिक जांच और मूल्यांकन किया गया है।
वैज्ञानिक अध्ययन से मिलेगी महत्वपूर्ण खनिजों की जानकारी
सीएमपीडीआईएल द्वारा किए गए इस अध्ययन में भू-रासायनिक विश्लेषण, संसाधन मूल्यांकन और वैज्ञानिक खनिज अन्वेषण के माध्यम से क्षेत्र में उपलब्ध महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों की संभावनाओं का आकलन किया गया है। यह पहल कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
देश की खनिज सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
भारत में रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण खनिजों के घरेलू स्रोतों को विकसित करने की दिशा में यह अध्ययन काफी महत्वपूर्ण है। इससे देश की खनिज सुरक्षा मजबूत होगी, संसाधनों में विविधता आएगी और भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।