Trending Now

Singrauli News: दीपोत्सव कर मनाया गया नगर गौरव दिवस

Rama Posted on: 2025-05-28 11:07:00 Viewer: 68 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: दीपोत्सव कर मनाया गया नगर गौरव दिवस Singrauli News: City Pride Day celebrated by celebrating Deepotsav

हजारो दीपो के प्रकाश से जगमग हुआ सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली। चार दिवसीय सिंगरौली महोत्सव के आखिर दिवस आज सिंगरौली नगर की स्थापना नगर गौरव दिवस के अवसर पर सिंगरौली नगर विभिन्न सर्वजनिक स्थलो पर दीपोत्सव कर हर्षोउल्लास के साथ नगर गौरव दिवस मनाया गया। नगर गौरव दिवस के अवसर पर माजन मोड़ चौराहे से लेकर इन्द्रा चौक नवजीवन विहार, निगम कार्यालय परिसर, अम्बेडकर चौक सहित विभिन्न स्थलो पर हजारो दीपो के प्रकाश से सिंगरौली नगर जगमगाने लगा।

वही नगर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजमाता चून कुमारी स्टेडियम बैढ़न में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह सहित जन प्रतिनिधियों आम जनो के द्वारा दीप जलकार नगर गौरव दिवस मनाया गया। एवं नगर वासियों को नगर गौरव दिवस की बधाई दी गई। इस दौरान पूरा आसमान आतिस बाजियों से गूजता रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall