Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Chief Minister launches 'Jan Vishwas Portal'; 'Seva Sankalp Abhiyan' to run from September 17.
नदियों के घाटों की सफाई से लेकर हितग्राहियों से संवाद और सांस्कृतिक आयोजनों पर जोर
Singrauli News: सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के कमिश्नर और कलेक्टरों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। सिंगरौली जिले में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने जन विश्वास पोर्टल का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों का तिथिवार कैलेंडर तैयार कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, स्वसहायता समूहों, धार्मिक संस्थाओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभियान की निगरानी कमिश्नर स्तर से की जाएगी।
घाटों की सफाई और दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम
अभियान के दौरान प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई और दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर उनकी सफलता की कहानियों, फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा। अभियान के दौरान हितग्राही अपने घरों में आशीर्वाद का दीपक जलाएंगे। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों और विकास के प्रतीकों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
विद्यार्थियों के बीच विकसित भारत की संकल्पना को लेकर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संस्कृति विभाग नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देगा। गांधी जयंती पर सभी जिला मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
25 सितंबर से आंगन का उत्सव
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों और महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों के साथ आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा महिलाओं से संवाद किया जाएगा।
अभियान के तहत निर्धारित रूट पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा। विशाल रंगोली, मानव रंगोली सहित अन्य माध्यमों से विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से विकास योजनाओं से लाभान्वित लोगों की जीवन में आए बदलाव की कहानियां प्रस्तुत करेगा।
अभियान के समापन अवसर पर 17 अक्टूबर को दिल्ली में पंचायत से संसद तक के जनसेवकों का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान से संबंधित जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
सिंगरौली कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र से कलेक्टर गौरव बैनल, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, पीएचई के कार्यपालन यंत्री टीएस बरकड़े सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।