Trending Now

Singrauli News: बल्कर की टक्कर से पुल के नीचे गिरी कार, दो सवार बाल-बाल बचे

Rama Posted on: 2026-11-05 16:58:00 Viewer: 85 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: बल्कर की टक्कर से पुल के नीचे गिरी कार, दो सवार बाल-बाल बचे Singrauli News: Car falls under bridge after being hit by a bulk carrier; two occupants have a narrow escape

परेवा नाला पुल पर हुआ हादसा, सीट बेल्ट ने बचाई दोनों की जान, दुर्घटना के बाद बल्कर छोड़कर चालक फरार

Singrauli News: सिंगरौली। तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से गुरुवार शाम करीब 4 बजे परेवा नाला पुल पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली से बरगवां की ओर जा रही मारुति सिलेरियो कार को विपरीत दिशा से आ रहे बल्कर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए पुल से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक MP 66 ZB 1943 में दीपक कुमार जायसवाल और शैलेन्द्र पाठक सवार थे। दोनों सिंगरौली से बरगवां की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अपनी दिशा में जा रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बल्कर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर पलटते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरी।

सीट बेल्ट बनी जीवनरक्षक
पुल से नीचे गिरने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इसके बावजूद कार सवार दोनों व्यक्तियों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिसके कारण गंभीर हादसे के बावजूद उन्हें केवल हल्की चोटें आईं। यह घटना एक बार फिर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अहमियत को रेखांकित करती है।

बल्कर छोड़कर चालक फरार
हादसे के बाद बल्कर चालक मौके से वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया तो चालक बल्कर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल्कर को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall