Singrauli News : जीजा एवं साले के बीच हुए विवाद में साले की हुई मौत

Rama Posted on: 2024-04-30 10:59:00 Viewer: 176 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : जीजा एवं साले के बीच हुए विवाद में साले की हुई मौत Singrauli News: Brother-in-law died in a dispute between brother-in-law and brother-in-law

 

Singrauli News : सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावं में रविवार की दोपहर करीब 3 बजे साला एवं जीजा के बीच विवाद शुरू हो गया। जहां मामला इतना गरमाया की दोनो पक्ष में खूनी संर्घष हो गया। इस खूनी संर्घष में मनोज एवं विनय लोनिया घायल हो गये थे। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर में चल रहा था कि विनय की मौत हो गई। मामला विनय के बहन से जुड़ा है।

तिनगुड़ी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुकरावं निवासी लोनिया परिवार के रिश्तेदार आपस में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे मारपीट किया। जहां दोनो पक्ष में धारदार हथियार टांगी से हमला किया गया। पुलिस के अनुसार पुष्पेन्द्र लोनी रिपोर्ट किया की भाई विनय लोनी को मनोज ने टांगी से मारपीट कर रहा था। बीच बचाव करने पहुंचे विनय के मॉ-पिता के साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगे। वही मनोज ने सब को जान से मारने की धमकी देते हुये विनय के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर लहुलुहान कर घायल कर दिया है।

पुष्पेन्द्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मनोज लोनी के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुये विनय का प्राथमिक उपचार सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराकर चिकित्सकों के द्वारा रिफर के उपरांत जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढऩ में भर्ती कराया गया। जहां विनय लोनी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वही रविवार को ही श्री मति लोनी पति राजकुमार लोनी उम्र 59 वर्ष निवासी कुकरावं ने रिपोर्ट किया की आरोपी विनय लोनी, रामचन्द्र लोनी , रावेन्द्र लोनी एवं पुष्पेन्द्र लोनी ने बेटा मनोज के साथ घर में मारपीट कर रहे हैं। वही मनोज को रामचन्द्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शेष अन्य आरोपी हाथ-मुक्के से मारपीट कर रहे थे। इस घटना में मनोज को भी चोट आने पर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया है।

फरियादिया के रिपोर्ट पर चार आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। इधर उक्त घटना को लेकर कुकरावं गांव में सनाका पसर गया था। विवाद की जानकारी मिलते ही सरई थाने के साथ-साथ तिनगुड़ी चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए रवाना किया। वही घटना की जांच पड़ताल करते हुये एक-एक संदेहियों की तलाश कर धरपकड़ शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनय की बहन को आरोपी लवमैरिज के रूप में कई सालों से रखा हुआ है। जहां मृतक की बहन आये दिन घर छोड़ कर भाग जा रही थी। कई बार स्थानीय पुलिस उक्त मामले में दखल देते हुये महिला को समझाया बुझाया था और रिपोर्ट के आधार पर महिला की तलाश कर उसके परिवारजनों को सुर्पुद कर दिया गया था। सूत्रों ने आगे बताया की मृतक की बहन फिर से गायब हो गई। इसी बात को लेकर जीजा एवं साले की बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इतना बढ़ा की आरोपी मनोज लोनिया एवं इसी के पिता रामकुमार लोनिया तथा मॉ श्री मति लोनिया ने संयुक्त रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर लहुलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जहां घायल का इलाज चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढऩ चल रहा था कि उपचार के दौरान विनय की मौत हो गई।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall