Trending Now

Singrauli News: अजाक्स ,अपाक्स के तत्वाधान में राम लीला मैदान में हुआ आयोजित हुआ जयंती समारोह

Rama Posted on: 2024-04-15 14:12:00 Viewer: 115 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: अजाक्स ,अपाक्स के तत्वाधान में राम लीला मैदान में हुआ आयोजित हुआ जयंती समारोह Singrauli News: Birth anniversary celebration organized at Ram Leela Maidan under the aegis of Ajax, Apex

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूरे जिले में रही धूम

Singrauli News: सिंगरौली: विश्व रत्न , भारतीय संविधान के निर्माता व सिंबल ऑफ नालेज बोधिसत्व डा भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती सिंगरौली में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास मनाई गई। बाबा साहेब की जयंती पर सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, खास व आम जनो जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पहुंच बाबा साहेब की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बाबा साहेब की जयंती का प्रमुख कार्यक्रम अजाक्स ,अपाक्स ,नाजी ,डिक्की संघ के संयुक्त तत्वाधान मे रामलीला मैदान वैढन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस डी सोनवाने एसडीओ फारेस्ट सिंगरौली मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजाक्स के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष डीपी चौधरी , अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हीरा सिंह नेताम ब्लाक अध्यक्ष चितरंगी, भोला सागर पनिका ब्लाक अध्यक्ष वैढ़न, राजेन्द्र पवार अध्यक्ष देवसर व राम प्रसाद साकेत अजाक्स मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्षमण सिंह जिलाध्यक्ष अजाक्स ने किया।

बाबा साहेब के मुख्य जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति एसडीओ श्री सोनवाने ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती मनाने यह उत्सव तब सार्थक माना जायेगा जब देश के प्रत्येक परिवार के बच्चे शिक्षित होंगे। संविधान व बाबा साहेब के बताए हुए उपदेशों का अनुसरण कर समाज के अंतिम पंक्ति के समुदाय को जागृत कर उन्हे शिक्षित बनाने के साथ व उन्हें नशा व अन्य दुर्व्यवहार से दूर करना होगा। श्री सोनवाने ने कहा कि देश बाबा साहेब के संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था से चल रहा है। बाबा साहेब ने अपने संविधान से देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा होती रहे इसके लिए सबको सजग रहना होगा और प्रबुद्ध वर्ग के लोगो को संविधान व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। इसीक्रम में जयंती समारोह को संबोधित करते हुए संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अजाक्स श्री चौधरी ने बाबा साहेब के जन्म से लेकर उनके संघर्ष पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्री चौधरी ने कहा कि संवैधानिक अधिकार जो संविधान द्वारा प्रदत्त है वह अक्षर सह लागू नही हुआ वह लागू होना चाहिए। श्री चौधरी ने कहा कि देश की अधिकांश माता बहनों को यह पता नही है कि आज जो भी शिक्षित, नौकरी ,राजनीति व अन्य तमाम क्षेत्रों में सफलताओं का झंडा गाड़ रही हैं वो बाबा साहेब अंबेडकर की देन है। बाबा साहेब ने महिलाओं के उत्थान के लिए जितना अकेले काम किया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। बाबा साहेब ने समाजिक उत्थान कर सबको समानता का अधिकार दिया। कार्यक्रम अघ्यक्ष लक्षमण सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनने के लिए बाबा साहेब के संविधान का अनुसरण करना होगा।

बाबा साहेब के संविधान के भारत का सपना तब तक सच नही होगा जब तक समाज का एक एक व्यक्ति के अंदर जाति पाती ऊंच नीच की भावना समाप्त नही हो जाती। बाबा साहब की सच्ची जयंती सही मायने में तब मानी जाएगी जब बिना भेदभाव व ऊंच नीच की संकीर्ण मानसिकता से परे सब एक साथ बैठेंगे। बाबा साहेब ने भारत की सभ्यता, संस्कृति व विरासत को बचाने व बढ़ाने में जो योगदान दिया है उसे हम सबको संरक्षित रखना होगा। जयंती समारोह हीरा सिंह नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष चितरंगी, भोला सागर अघ्यक्ष वै ढ़ न , राजेन्द्र पवार देवसर आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्कृति, सभ्यता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा दी गई। जिसमे शैला नृत्य, कर्मा नृत्य व बाबा साहेब के नाम संबोधित गाने हम भीम दीवाने है आदि कई गानों पर बच्चे बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर प्रस्तुति दी।

जयंती समारोह में प्रमुख रूप से एन पी प्रजापति पूर्व अजाक्स जिलाध्यक्ष, विजय शंकर निरत अध्यक्ष आरक्षण बचाओ समिति, नंद किशोर पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पी पी आई डी, लगनधारी वर्मा पूर्व नेता प्रतिपक्ष, सुदामा साकेत एडवोकेट, बनवारी लाल सेन समाजसेवी, विद्या भूषण संभागीय अध्यक्ष नाजी, आर के शाहवल अपाक्स जिलाध्यक्ष, हेमंत वर्मा, सुरेश वाल्मिक सफाई मजदूर संघ, बैगा संघ, पनिका संघ सहित भारी संख्या में सभी समाज से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस , बीजेपी व आप ने किया नमन
बाबा साहेब की जयंती पर सदर विधायक राम निवास साह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राम लल्लू वैश्य, सुभाष राम चरित्र, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार , पूर्व सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दुबे , पार्षद अर्जुन गौरी गुप्ता, जिला महामंत्री सुंदर लाल शाह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौबे भाजयुमो अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह आदि ने अम्बेडकर चौक पहुंच बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस पार्टी से रेनू शाह अशोक शाह , अमित द्विवेदी, चन्देल, ज्ञानेंद्र सिंह आदि सहित आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व महापौर रानी अग्रवाल व आप के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall