Trending Now

Singrauli News: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन

Rama Posted on: 2026-08-08 11:21:00 Viewer: 130 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन Singrauli News: Bharat Vikas Parishad's monthly meeting discusses the outline of upcoming programs

अखंड भारत दिवस, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण और राष्ट्रीय खेल दिवस सहित कई कार्यक्रमों पर बनी सहमति

Singrauli News: सिंगरौली। भारत विकास परिषद की मासिक बैठक शुक्रवार 7 अगस्त को नवजीवन विहार स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान भारत को जानो प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की गई।

अखंड भारत दिवस और पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारी
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अगस्त को साईं महाविद्यालय में अखंड भारत दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी मृत्युंजय सिंह को सौंपी गई है। वहीं, 23 अगस्त को जुड़वा तालाब पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक ए.के. सिंह गहरवार रहेंगे। परिषद सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

स्वास्थ्य शिविर और राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी चर्चा
बैठक में आगामी 16 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह शिविर कृषि उपज मंडी, बिलौंजी बैढ़न में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक सत्यनारायण बंसल होंगे।

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के संभावित प्रवास पर हुई चर्चा
बैठक में प्रस्तावित 20 सितंबर को विचारक एवं चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के सिंगरौली प्रवास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। परिषद द्वारा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आवश्यक प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान परिषद के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव लिए गए। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall