Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Bandhaura Police safely recovered a 14-year-old boy who had gone missing from home.
एक दिन पहले घर से निकला था बालक, खैराही डेम के पास मिला; नाराज होकर घर से निकलने की बात बताई
Singrauli News: सिंगरौली/बंधौरा। घर से लापता हुए 14 वर्षीय बालक को बंधौरा पुलिस ने तलाश कर सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार बालक 5 अक्टूबर को घर से लापता हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की और उसे ग्राम खैराही स्थित डेम के पास से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम कर्सुआलाल निवासी बालक वर्तमान में कर्सुआराजा बाजार क्षेत्र में रह रहा था। 5 अक्टूबर को वह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों की सूचना के बाद बंधौरा पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए बालक को ग्राम खैराही में डेम के पास से सकुशल दस्तयाब किया।
पूछताछ में बालक ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर निकल गया था। इसके बाद पुलिस ने बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, एसडीओपी सिंगरौली अमित कुमार एवं थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बंधौरा उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में की गई। बालक की तलाश में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह तथा आरक्षक दिलीप धाकड़, रामराजा लोधी और अनीश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।