Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Assistant teacher suspended on charges of being under the influence of alcohol at school and using a classroom as a residence.
वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय करलो में पदस्थ सहायक अध्यापक श्यामवती सिंह को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षिका पर विद्यालय में शराब के नशे में रहने, विद्यालय भवन के कक्ष का आवास के रूप में उपयोग करने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी चितरंगी के निर्देश पर जांच दल गठित किया गया था।
जांच में मिलीं कई अनियमितताएं
जांच दल ने 29 जुलाई 2026 को विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, शिक्षिका पिछले करीब चार-पांच माह से विद्यालय भवन के एक कक्ष में रह रही थीं। जांच के दौरान शिक्षिका विद्यालय परिसर स्थित कमरे में नशे की हालत में सोती हुई मिलीं। ग्रामीणों और विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कथनों में भी शिक्षिका के नियमित रूप से नशे की हालत में विद्यालय आने की बात सामने आई, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने का उल्लेख किया गया।
विद्यालय कक्ष को बनाया था आवास
जांच रिपोर्ट में विद्यालय भवन के कक्ष का निजी आवास के रूप में उपयोग करना, बिना अनुमति विद्यालय परिसर में रहना और शिक्षण कार्य के प्रति उदासीनता को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया। विभाग ने प्रथम दृष्टया शिक्षिका का यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और विभागीय छवि को प्रभावित करने वाला आचरण मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। सहायक अध्यापक श्यामवती सिंह का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, देवसर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।