Trending Now

Singrauli News: आदिवासी परिवारों के विस्थापन का आरोप, बाउंड्रीवॉल

Rama Posted on: 2026-08-05 12:19:00 Viewer: 83 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: आदिवासी परिवारों के विस्थापन का आरोप, बाउंड्रीवॉल Singrauli News: Allegations of displacement of tribal families, boundary wall

निर्माण रोकने की मांग को लेकर आप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नवभारत फ्यूज कंपनी लिमिटेड फूलबरी के निर्माण कार्य पर उठाए सवाल, प्रभावितों के पुनर्वास की मांग

Singrauli News: सिंगरौली। नवभारत फ्यूज कंपनी लिमिटेड फूलबरी द्वारा कराए जा रहे बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर विरोध शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी सिंगरौली ग्रामीण ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर वर्षों से निवासरत आदिवासी परिवारों के हितों की अनदेखी करते हुए कार्य कराया जा रहा है।

आप के जिलाध्यक्ष रतीभान प्रसाद द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत बिड़रा अंतर्गत ग्राम केवाशर सहित आसपास के क्षेत्र में कई आदिवासी परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इनमें से कई परिवार तीन पीढ़ियों से उक्त स्थान पर रह रहे हैं और उनके पास शासन द्वारा प्रदत्त कब्जे से संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं।

बिना भौतिक सत्यापन भूमि आवंटन का आरोप
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित भूमि का आवंटन प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन किए बिना कर दिया गया, जिसके कारण वहां रह रहे आदिवासी परिवारों के सामने विस्थापन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आप नेताओं का कहना है कि कंपनी की ओर से प्रभावित परिवारों को मुआवजा और स्थायी पुनर्वास उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

30 से अधिक परिवार प्रभावित होने का दावा
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में दावा किया है कि क्षेत्र के करीब 30 से अधिक आदिवासी परिवार इस मामले से प्रभावित हैं। पार्टी ने मांग की है कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और स्थायी पुनर्वास उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall