Singrauli News: आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में समाजसेवा के कार्यों पर मंथन
Singrauli News: सीएमपीडीआईएल ने सिंगरौली कोलफील्ड में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज को दी नई गति
Singrauli News: एनसीएल ककरी क्षेत्र ने स्कूली बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक कौशल का प्
Singrauli News: एनसीएल ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पर आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक
Singrauli News: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन
Singrauli News: बिजली व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक
OMCs find no evidence of 500 ppm chloride or water contamination in E20 petrol
XI BRICS Culture Ministers’ Meeting concludes in Bhopal; Bhopal Declaration adopted
Singrauli News: विद्यालय में शराब के नशे में रहने और कमरे को आवास बनाने के आरोप में सहायक शिक्षिका न
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 1538 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हैं।
Singrauli News: Administration on alert in Singrauli amidst rains; monitoring intensified in waterlogged areas, including Gopad Barrage.
एसडीआरएफ, होमगार्ड और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात, किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में एसडीआरएफ, होमगार्ड और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें जिले के प्रमुख जलभराव वाले क्षेत्रों और जलाशयों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। प्रशासन की विशेष नजर निगरी स्थित गोपद बैराज, गोपद-सोन संगम (गढ़वा), सोन नदी, लांघाडोल क्षेत्र की गोपद नदी, रिहंद जलाशय सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर है।
गोपद बैराज का जलस्तर सामान्य, लगातार रखी जा रही निगरानी
प्रशासन के अनुसार निगरी स्थित गोपद बैराज का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बैराज में पानी पुल से करीब 10 फीट नीचे बह रहा है। वर्तमान में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने जलस्तर की लगातार निगरानी जारी रखी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
आपदा दल संसाधनों के साथ तैयार
जिला प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए आपदा प्रबंधन की टीमें आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार हैं। सीमावर्ती और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अमला लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया जा सके।
प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नाले, जलाशय और गहरे पानी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने आमजन से कहा है कि किसी भी प्रकार की आपदा, जलभराव या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल 1079 या 112 पर दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही नागरिकों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।