Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Action taken over negligence in bicycle distribution; BRC Phoolchand Patel suspended.
साइकिल की पावती उपलब्ध नहीं कराने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का मामला
Singrauli News: सिंगरौली/बैढ़न। निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही के मामले में बैढ़न के विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) फूलचंद पटेल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। साइकिल वितरण के लिए संबंधित एजेंसी को साइकिल की पावती उपलब्ध नहीं कराने और शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के प्रति उदासीनता बरतने के मामले में लोक शिक्षण आयुक्त मध्यप्रदेश ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई
लोक शिक्षण आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार फूलचंद पटेल, बीआरसी बैढ़न एवं मूल पद उच्च माध्यमिक शिक्षक को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है। कार्रवाई के पीछे साइकिल वितरण से संबंधित अभिलेख एवं पावती उपलब्ध कराने में लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने को आधार बनाया गया है।
बीईओ कार्यालय रहेगा निलंबन अवधि में मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान फूलचंद पटेल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बैढ़न, जिला सिंगरौली निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।