Trending Now

Singrauli News : हिरोइन पाउडर बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Rama Posted on: 2024-04-16 11:47:00 Viewer: 228 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : हिरोइन पाउडर बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल Singrauli News: Accused selling heroin powder arrested and sent to jail

 

Singrauli News : मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.04.2024 को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम रमपुरवा का रहने वाला सुनील कुमार साहू नशीली पाउडर हिरोइन की पुडिया बनकार ग्राम रमपुरवा अपने घर सके सामने रोड के किनारे अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जो सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए बिना देरी किये एक पुलिस टीम सउनि विशेषर साकेत के हमराह मे रवाना होकर ग्राम रमपुरवा पहुचकर नाकाबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी सुनील कुमार साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रमपुरवा थाना बरगवॉ जिला सिंगरौली के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हिरोइन 07 ग्राम कीमती 70000/-रूपये की जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क. 399/2024 धारा 8/21, 22, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम किया जाकर आरोपी को दिनांक 14.04.2024 को माननीय विशेष न्यायधीश न्यायालय बैढन मे पेश किया गया। आरोपी को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं शिव कुमार वर्मा अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिंगरौली, कृष्ण कुमार पाण्डेय, एसडीओपी सिंगरौली, जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन एवं निरी. विद्या वारिधि तिवारी थाना प्रभारी थाना बरगवां के नेतृत्व मे की गयी।

सराहनीय भूमिका :- स.उ.नि. विशेषर प्रसाद साकेत, स.उ.नि. अजीत सिंह, प्र.आर. 273 अरूणेन्द्र पटेल, प्र.आर. 53 अनूप मिश्रा, आर. 688 विकेश सिंह, आर. 632 प्रतीप कुमार की उक्त कार्यवाही मे सराहनीय भूमिका रही है।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall