Trending Now

Sidhi News: नवांकुर संस्था सहजी के द्वारा झरिया नाले में किया गया जल संचय कार्यक्रम

Rama Posted on: 2025-12-01 12:34:00 Viewer: 50 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: नवांकुर संस्था सहजी के द्वारा झरिया नाले में किया गया जल संचय कार्यक्रम Sidhi News: Water conservation program conducted in Jharia drain by Navankur organization Sahji

Sidhi News: दिनांक 30 नवम्बर 2025को सीधी जिले के सिहावल विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़बड़ा के भुइयां बाबा झरिया नाला में जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम म प्र जन अभियान परिषद सीधी जिला समन्वयक शिवदत्त ऊरमालिया  के निर्देशन एवं विकास खण्ड समन्वयक अनिल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था गुरु रविदास अनुसूचित जाति उत्थान समाज सेवा समिति सहजी द्वारा बोरी बंधान किया गया। जिसमें नवांकुर संस्था अध्यक्ष शिवबहोर साकेत प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बंशबहोर साकेत राकेश विश्वकर्मा गांधीराम दुबे रामकिशोर पटेल कमलेश सरोज रावत सुनीता चंद्रशेखर विश्वकर्मा देवकुमार आदि समिति सदस्यों द्वारा श्रम दान किया गया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall