Trending Now

Sidhi News: विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को फसल विविधिकरण की सलाह दी गई

Rama Posted on: 2025-06-09 11:17:00 Viewer: 46 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को फसल विविधिकरण की सलाह दी गई Sidhi News: In the developed agriculture resolution campaign, farmers were advised to diversify crops

फसल विविधीकरण कृषि की स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभकारी है - कृषि वैज्ञानिक

Sidhi News: सीधी जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान (29 मई से 12 जून 2025) के अंतर्गत लगातार कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकी के विषय में जागरूक किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सीधी एवं कृषि अधिकारियों के पहले दल द्वारा रविवार को रामपुर नैकिन विकासखंड में कपुरी वेदोंलिहान, पचोखर, दुअरा, दूसरे दल द्वारा सिहावल विकासखंड में कुचवाही, जनकपुर, मुझरेठीखुर्द एवं तीसरे दल द्वारा मझौली विकासखंड में महखोर, खजुरिहा, मझिगवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा धान-गेहूं की एकरूपता के बजाय फसल विविधिकरण की सलाह दी जा रही है, क्योंकि यह कृषि की स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभकारी है। धान और गेहूं की लगातार खेती से मिट्टी की उर्वरता कम होती है, जल संसाधनों पर दबाव बढ़ता है और कीट-पतंगों व रोगों का खतरा बढ़ जाता है। फसल विविधिकरण से मिट्टी का स्वास्थ्य सुधरता है, क्योंकि विभिन्न फसलें मिट्टी में अलग-अलग पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखती हैं। उदाहरण के लिए, दलहन और तिलहन फसलें नाइट्रोजन स्थिरीकरण में मदद करती हैं, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। इसके अलावा, फसल विविधिकरण से किसानों की आय में स्थिरता आती है, क्योंकि वे बाजार की अनिश्चितताओं और एक फसल की विफलता के जोखिम से बच सकते हैं।

वैज्ञानिक मोटे अनाज (जैसे ज्वार, बाजरा), दलहन (चना, मसूर), और तिलहन (सरसों, मूंगफली) जैसी फसलों को अपनाने की सलाह देते हैं, जो कम पानी और संसाधनों में उगाई जा सकती हैं। यह जलवायु परिवर्तन के अनुकूल भी है, क्योंकि ये फसलें सूखा और प्रतिकूल मौसम में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। साथ ही, यह खाद्य सुरक्षा और पोषण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विविध फसलें विभिन्न पोषक तत्व प्रदान करती हैं। फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कृषि संस्थान प्रशिक्षण, बीज सब्सिडी और बाजार सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि दीर्घकालिक लाभ के लिए किसानों को परंपरागत खेती से हटकर विविध फसलों को अपनाना चाहिए, ताकि पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, और समाज का समग्र विकास हो सके।

विकसित कृषि संकल्प अभियान में सोमवार दिनांक 09.06.2025 को सीधी विकासखंड मे पहले दल द्वारा पनवार चौहानन टोला, बघवारी,बंजारी में, दूसरे दल द्वारा कमर्जी, पटपरा, पतेहरकला एवं तीसरे दल द्वारा मड़वास, अमहिया एवं चंदोहीडोल में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall