Trending Now

Sidhi News: सीधी जिले में 9 अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Rama Posted on: 2026-09-02 11:43:00 Viewer: 52 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: सीधी जिले में 9 अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति Sidhi News: 9 candidates receive compassionate appointments in Sidhi district.

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जारी किए नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश

Sidhi News: सीधी। अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाए गए सीधी जिले के 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रकरणों के परीक्षण और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत की गई है।

जारी आदेश के अनुसार धीरज कुमार वर्मा को तहसीलदार गोपद बनास कार्यालय के अंतर्गत नायब तहसीलदार वृत्त सेमरिया, प्रांजल मिश्रा को कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा और सत्यम सिंह चौहान को उपखंड अधिकारी (राजस्व) मझौली कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह विजय सिंह को उपखंड अधिकारी (राजस्व) कुसमी, अमन सिंह को कलेक्टर कार्यालय की अधीक्षक शाखा, शिव बहादुर रातव को कलेक्टर कार्यालय सीधी, अमित कुमार सिंह चौहान को तहसीलदार कार्यालय सिहावल में नियुक्ति दी गई है।

वहीं बृजेश कुमार पाण्डेय को उपखंड अधिकारी (राजस्व) सिहावल के अंतर्गत लिंक कोर्ट बहरी तथा रोहित सिंह चौहान को तहसीलदार कार्यालय चुरहट में पदस्थ किया गया है।

तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि
सभी अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के तहत 19,500-62,000 रुपये के वेतनमान में 19,500 रुपये के प्रारंभिक मूल वेतन पर नियुक्ति दी गई है। नियुक्तियां तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए अस्थायी रूप से की गई हैं। शासन के नियमानुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य देय लाभ प्रदान किए जाएंगे।

नियुक्ति आदेश में अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा प्राप्त करना तथा सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य किया गया है। नियुक्त अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित अन्य नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall