Trending Now

Sidhi News: श्याम मैरिज हाल ताला मझौली मे संपन्न हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ

Rama Posted on: 2025-06-10 13:23:00 Viewer: 86 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: श्याम मैरिज हाल ताला मझौली मे संपन्न हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ Sidhi News: 24 hours continuous recitation of Shri Durga Chalisa was completed in Shyam Marriage Hall Tala Majhauli

Sidhi News: मझौली। भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तले माता आदिशक्ति जगत जजनी जगदंबा के आशीर्वाद व परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में श्याम मैरिज हाल ताला मझौली मे मंगलवार को 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ संपन्न हुआ। यह क्रम सोमवार को प्रारंभ हुआ था जो मंगलवार को भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर चिंतन प्रदान करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला प्रवक्ता दादू लाल पांडे ने कहा कि संगठन के द्वारा बनाए गए नियमों पालन करें। क्षेत्र मे जन जागरण करवायें। भगवती मानव कल्याण संगठन जिला सीधी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कहा कि आप लोग क्षेत्र में कहीं भी जन जागरण के क्रम हो वहां पर आप लोग अवश्य जाएं। जब आप लोग जाएंगे तभी तो माँ गुरुवर की कृपा आप लोगों को मिलेगी गुरुवर श्री ने अपने शिष्यों, चेतना अंशों के माध्यम से आज समाज में परिवर्तन किया है। जो साफ तौर पर नजर आता है।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता राजीव सोनी ने कहा कि समाज में जो घटनाएं हो रही है चाहे वह एक्सीडेंट हो चाहे लड़ाई झगड़ा हो चाहे वह बलात्कार की घटनाएं हैं आज छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। इन सब के पीछे का कारण है नशा इसलिए आप लोग लोगों से नशा न करने एवं जन जागरण के माध्यम से प्रत्येक घर के व्यक्ति तक यह संदेश दें की नशा आपके जीवन को तबाह कर रहा है इसे आप लोग छोड़े और मां का गुणगान करें आपके परिवार में खुशियां आएंगी। मंच संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत भाई पटेल के द्वारा किया गया तो वहीं अंत में राजीव गुप्ता जी के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

इस मौके पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष हिंछलाल पटेल, जिला प्रचार मंत्री रोहित कुमार गुप्ता, विष्णु बहादुर सिंह चौहान, महेश गुप्ता,राम शिरोमणि गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजबहोरन सिंह सहित जिले भर से हजारों की संख्या में संगठन व पार्टी के कार्यकर्ता एवं मां के भक्त उपस्थित रहे अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall