Singrauli News: परीक्षाएं सिर पर, सिंगरौली के 1.47 लाख बच्चों की यूनिफॉर्म का पैसा अब तक अटका
Singrauli News: आदर्श नव ज्योति स्कूल सरई में गरबा महोत्सव, छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Singrauli News: विंध्यनगर के तपोवन परिसर में सजी चैतन्य देवियों की झांकी
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, 21 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
Singrauli News: सिंगरौली में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र
Singrauli News: मोरवा के बूढ़ी माई मंदिर में देवी जागरण से लेकर गरबा-डांडिया तक होंगे आयोजन
Singrauli News: नवरात्रि समापन पर सिंगरौली में कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन पर रोक
Ranchi News: कोयला तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, अनूप माझी से जुड़ी 136.44 करोड़ की संपत्ति कुर्
Delhi News: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्टूबर तक रोक, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल, सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं
RBI Grade B Vacancy 2026: A Golden Opportunity to Secure a Government Job in RBI Grade B Positions
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आरबीआई की ओर से ग्रेड बी ऑफिसर के 60 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 मई निर्धारित है। ऐसे में जो युवा भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर भर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
ऑफिसर ग्रेड B General पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम 60 फीसदी अंको के साथ ग्रेजुएशन (एससी/ एसटी/ पीएच 55%) उत्तीर्ण किया हो। ऑफिसर ग्रेड B DEPR पदों के लिए इकोनॉमिक्स, Finance में पोस्ट ग्रेजुएशन/ PGDM/ MBA और ऑफिसर ग्रेड B DSIM पदों पर आवेदन के लिए स्टैटिक्स या मैथमेटिक्स विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो।
शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ibpsreg.ibps.in/rbisbmar26/ पर विजिट करें।
होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
इसके बाद Login for already Registered Candidates पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RBI Grade B Vacancy 2026 Online Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।