Noticias de Singrauli: La hija de Singrauli en el Campeonato Internacional Shia Moscú Star de Wushu
खुशबू ने जीता देश के लिए दो कांस्य पदक
सिंगरौली आगमन पर सिंगरौली रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत
Singrauli News: सिंगरौली भारतीय टीम के साथ जैसे ही वुशु खिलाड़ी खुशबू साकेत मास्को से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट में वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ सुहेल अहमद एवं ऑफिशियल टीम ने भव्य रूप से भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। रशिया के मास्को में आयोजित मास्को स्टार इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में सिंगरौली की बेटी खुशबू साकेत ने अलग-अलग इवेंट में 2 कांस्य पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए अपने देश के नाम दो पदक कर इतिहास रच दिया है। यह गौरव मध्य प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का है।
विगत दिनों देहरादून में 2 मई से 6 मई तक ट्रायल में हिस्सा लेने के बाद उनका चयन रशिया मास्को के लिए हुआ। 31 मई को दिल्ली से रशिया मास्को के लिए उड़ान भरी जहां 1 जून से 7 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश के नाम दो कांस्य पदक किया। विदित हो कि खुशबू साकेत ने 2014 से वुशु सीखना प्रारंभ किया था। जिसमें 5 राष्ट्रीय प्रतियोगिता, 1 फेडरेशन कप (ब्रांच मेडल), 3 खेलो इंडिया गेम्स खेल चुकी है। वर्तमान में खुशबू साकेत भारतीय वुशु दल की प्रशिक्षक एवं विश्वामित्र अवार्डी सारिका गुप्ता की विशेष तकनीकी देखरेख में गणेश सिंह विशाल के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
उपरोक्त ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वामित्र अवार्डी सारिका गुप्ता,अनामी शरण कुशवाहा, समाजसेवी अमित राज, शक्ति मौर्य, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के धीरज डोंगरे, राकेश मिश्रा, एनसीएल स्पोर्ट्स सेल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईंदूबाला, रमाशंकर प्रसाद, गोपालजी श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह, एनटीपीसी वीवा क्लब के महासचिव सौरव कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।