MPPKVVCL Vacancy: Last date to apply for recruitment to various posts in MP Electricity Department is 7 February
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर (MPPKVVCL) की ओर राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित किया गया था जिसे अब 7 फरवरी 2025 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी तय तिथियों में फॉर्म भरने से वंचित हो गए थे और भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे अब जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in/portal/ पर जाकर या iforms.mponline.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10th/ 12th ITI/ डिग्री/ डिप्लोमा/ कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/ CPCT Exam/ बैचलर डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ एलएलबी/ ANM/ B.Sc (Nursing) आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in/portal/ पर जाकर या iforms.mponline.gov.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जनरल एवं एमपी से अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1200 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2573 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड- III: 818 पद
लाइन अटेंडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन): 1196 पद
सिक्योरिटी सब-इंस्पेक्टर: 07 पद
जूनियर इंजीनियर (प्लांट) मैकेनिकल: 14 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) मैकेनिकल: 03 पद
जूनियर इंजीनियर/ असिस्टेंट मैनेजर (सिविल): 30 पद
जूनियर इंजीनियर/ असिस्टेंट मैनेजर (Transmission/Distribution/Plant) इलेक्ट्रिकल: 237 पद
असिस्टेंट लॉ ऑफिसर/ लॉ असिस्टेंट: 31 पद
असिस्टेंट मैनेजर (Personnel): 12 पद
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी): 04 पद
प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल: 46 पद
प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल: 28 पद
फार्मासिस्ट: 02 पद
स्टोरकीपर: 18 पद
जूनियर स्टेनोग्राफर: 18 पद
एएनएम: 05 पद
ड्रेसर (Bandage Man): 03 पद
स्टाफ नर्स: 01 पद
लैब टेक्नीशियन: 05 पद
रेडियोग्राफर: 05 पद
ईसीजी टेक्नीशियन: 06 पद
फायरमैन: 05 पद
पब्लिकेशन ऑफिसर: 01 पद
सिक्योरिटी गार्ड: 31 पद
प्रोग्रामर: 06 पद
वेलफेयर असिस्टेंट: 03 पद
सिविल ऑपरेटर ट्रेनी: 38 पद