Trending Now

Mp News: दिलीप बिल्डकॉन देश के दस बड़े दानदाताओं की सूची में 9वें नंबर पर, भाजपा को 29 करोड़ चंदा दि

Rama Posted on: 2025-04-26 11:13:00 Viewer: 190 Comments: 0 Country: India City: Bhopal

Mp News: दिलीप बिल्डकॉन देश के दस बड़े दानदाताओं की सूची में 9वें नंबर पर, भाजपा को 29 करोड़ चंदा दि MP News: Dilip Buildcon is at number 9 in the list of ten biggest donors of the country, donated 29 crores to BJP

एडीआर द्वारा जारी राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों का खुलासा

Mp News: पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में सुर्खियों में रहे दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने के मामले में देश के बड़े दानदाताओं में शुमार हो गए हैं। उन्होंने भाजपा को 29 करोड़ रुपए चंदा दिया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने हाल ही एक रिपोर्ट जारी की, जो वित्त वर्ष 2023-24 की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष देश के राजनीतिक दलों को 2544 करोड़ से ज्यादा चंदा मिला। सबसे ज्यादा 2243 करोड़ भाजपा को मिले, जबकि कांग्रेस को मात्र 281 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले। रिपोर्ट में 20 हजार रुपए से ज्यादा चंदा देने वालों का जिक्र किया गया है।

खास बात यह कि मध्यप्रदेश के चर्चित बिल्डर दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी देश के सबसे बड़े राजनीतिक चंदा देने वालों की सूची में शामिल हैं। सूर्यवंशी शिवराज सरकार के दौरान काफी सुर्खियों में रहे। सरकार द्वारा उन्हें दिए गए ठेकों पर विवाद हुए।

इस वर्ष में भाजपा को जो चंदा मिला वह कांग्रेस, आप, एनपीईपी और सीपीआई (एम) को मिले चंदे से 6 गुना ज्यादा है। राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे में 89 फीसदी (करीब 2262 करोड़ रुपए) कॉरपोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों से मिला। इसमें 2064 करोड़ भाजपा को, जबकि कांग्रेस को 190 करोड़ रुपए चंदा मिला। 2022-23 की तुलना में 2023-24 में सभी राष्ट्रीय दलों को 1693 करोड़ का चंदा ज्यादा मिला।

ये हैं दस बड़े दानदाता
पूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 723.6 करोड़ (फंड का 32%) और कांग्रेस को 156.4 करोड़ रुपए (फंड का 55%) दान दिया। ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 127.50 करोड़ रुपए चंदा दिया। डेरिव इन्वेस्टमेंट्स ने भाजपा को 50 करोड़, जबकि कांग्रेस को 3.2 करोड़ रुपए चंदा दिया। रूंगटा संस ने 50 करोड़ तो भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने 50 करोड़ रुपए का चंदा विभिन्न पार्टियों को दिया।

आईटीसी इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड ने 80 करोड़, दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इन्फ्राकॉन ने भाजपा को 30 करोड़, दिलीप बिल्डकॉन ने भाजपा को 29 करोड़ और क्रोटेक डेवलपर्स ने 27 करोड़ रुपए का चंदा भाजपा को दिया। वहीं एक्मे सोलर एनर्जी ने भी करोड़ों रुपए चंदा दिया। दिलीप बिल्डकॉन देश के दस बड़े दानदाताओं की सूची में 9वें नंबर पर हैं। उनका नाम प्रदेश में सड़कें, पुल आदि बनाने को लेकर सुर्खियों में रहा है। डंपर घोटाले में भी दिलीप बिल्डकॉन का नाम सामने आ चुका है।

चंदे का 88 फीसदी भाजपा के हिस्से में
वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश के छह राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 88 फीसदी से ज्यादा 2243 करोड़ रुपए भाजपा को मिले, जो 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपए अधिक है। हालांकि कांग्रेस के चंदे में भी भारी उछाल आया है, वहीं बसपा को एक रुपए का भी चंदा नहीं मिला।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall