Singrauli News: विद्यार्थियों को स्व-गणना के लिए किया प्रेरित, जनगणना जागरूकता अभियान हुआ तेज
Singrauli News: महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व से गांवों का विकास होगा तेज : सम्पत्तिया उइके
Singrauli News: जिले की प्रभारी मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sidhi News: भुईमाड़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर विशेष जोर
Delhi News: महिला आरक्षण पर भाजपा आक्रोशित: राहुल गांधी के आवास पहुंचीं महिला सांसद; बांसुरी स्वराज
Noida News: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक लाख का इनामी आदित्य आनंद दबोचा गया
Singrauli Robbery Case: सिंगरौली बैंक लूटकांड : फरार बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Mp News: 10वीं-12वीं बोर्ड विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा अवसर, मई में होगी पुनः परीक्षा
Singrauli News: कोतवाली थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, पांच आरोपी हिरासत में
Singrauli News: सरई में गूंजी श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा की महिमा से भक्त हुए भावविभो
MP Elections 2023: The district registered its name in the Golden Book of World Records by running for voting awareness.
MP Elections 2023,Singrauli New Record: सिंगरौली ने लोकतंत्र के पर्व यानि मतदान जागरुकता के लिए दौड़कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है, इस दौरान जिले के 7 सौ से ज्यादा गांव और शहर के कुल 79 हजार लोगों ने एक साथ दौड़ लगाई। एमपी की ऊर्जाधानी कही जाने वाली सिंगरौली ने आज अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। लोकतंत्र के पर्व को मनाते हुए सिंगरौली जिला प्रशासन ने सिंगरौली रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया था। जहां सात सौ से ज्यादा ग्राम पंचायत और दो नगर परिषद तथा नगर निगम क्षेत्र मिलाकर कुल 79 हजार लोग इस लोकतंत्र दौड़ में शामिल रहे। अलग-अलग क्षेत्र में एक साथ हुई इस दौड़ ने नया कीर्तिमान हासिल किया है और सिंगरौली जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।
जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौड़ के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयारी की गई थी। उम्मीद थी सिंगरौली वासी ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर इस दौड़ को रिकॉर्ड में तब्दील करेंगे और ऐसा ही हुआ। सिंगरौली के लिए यह बहुत बड़ी बात है। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौड़ को देखकर लगा कि इस बार का जो विधानसभा चुनाव है, उसमें जिले भर में 75 प्रतिशत से ज्यादा का मतदान अवश्य होगा।
‘सिंगरौली रन फॉर डेमोक्रेसी’
लोकतंत्र के पर्व पर आयोजित हुए ‘सिंगरौली रन फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम में सिंगरौली जिले के सात सौ से अधिक ग्राम पंचायत और दो नगर परिषद क्षेत्र तथा नगर निगम क्षेत्र मिलकर 79 हजार लोग एक साथ एक समय पर दौड़े। जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने बताया कि जितनी उम्मीद की जा रही थी, उससे कहीं ज्यादा लोग इस लोकतंत्र की दौड़ में शामिल हुए। सिंगरौली ने अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित होने का सौभाग्य सिंगरौली को प्राप्त हो पाया।
सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक हुए शामिल
सिंगरौली जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित लोकतंत्र के पर्व को मनाने के लिए लोकतंत्र की दौड़ में बुजुर्ग वर्ग, महिला वर्ग, युवा वर्ग और स्कूली कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने जिला प्रशासन की इस पहल को और इस कार्यक्रम के आयोजन को सराहा और लोगों तक संदेश और अपील देने की कोशिश की। इस बार आने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी कहा। लोकतंत्र की इस दौड़ में शामिल लोगों का कहना था कि पांच वर्ष के लिए हमें सरकार बनाना है। इसलिए हम बेहतर चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज
सिंगरौली जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने इस पूरे आयोजन को लेकर बताया कि "कोई भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होता, सिंगरौली जिला प्रशासन इस आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारी में था और आज का दिन सिंगरौली जिले के लिए बड़े सौभाग्य का दिन है. पूरे सिंगरौली के लोगों से यह उम्मीद थी कि लोकतंत्र के इस दौड़ में ढेरों संख्या में सिंगरौलीवासी शामिल रहे, जिसके बदौलत हम सभी ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. पूरे जिले से 79 हजार लोगों ने एक साथ लोकतंत्र के पर्व पर साथ दौड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सिंगरौली से पूरे प्रदेश को बड़ा संदेश दिया है।
मतदाता जागरूकता के तहत चलाये जा रहे कई कार्यक्रम
सिंगरौली जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत अन्य कई कार्यक्रम किए गए हैं, जिसमें प्रतियोगिताएं भी की गई है. इसमें कई लोगों ने क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले लोगों को पुरस्कार वितरण का भी किया गया. इसके अलावा सिंगरौली में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने को जिला प्रशासन लागातार कई कार्यक्रम चला रहा है।