Trending Now

IPS Transfer: राज्य में एक साथ 15 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी ?

Rama Posted on: 2025-03-24 12:39:00 Viewer: 104 Comments: 0 Country: India City: Jabalpur

IPS Transfer: राज्य में एक साथ 15 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी ? IPS Transfer: 15 IPS officers transferred from one place to another in the state, know who got what responsibility?

IPS Transfer 2025: मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सीएम मोहन यादव की सरकार ने एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 23 मार्च 2025 को आदेश शादी किया है। अधिकारियों को अस्थाई रूप से नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और उप पुलिस महानिरीक्षक के में प्रभार में बदलाव हुआ है।

गौरव राजपूत, विशेष कर्तव्यव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के पद पर भेजा गया है। साकेत प्रकाश पाण्डे , उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
बैच 1993 के आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्र, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ए.आई मनोहर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तावार्ता, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार, विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल को स्थानांतरित करके विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है।
रवि कुमार गुप्ता, संचालक, खेल एवं युवक कल्याण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर भेजा गया है।
संजीव शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है।
आशुतोष राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।
राजबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय पद पर पोस्ट किया गया है।
चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल पुमु पद पर नियुक्त किया गया है।
जयदीप प्रसाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी, पुमु पद पर भेजा गया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall