Trending Now

DRI Mumbai: नाइजीरियाई महिला पांच करोड़ के प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Rama Posted on: 2025-06-20 11:22:00 Viewer: 39 Comments: 0 Country: India City: Mumbai

DRI Mumbai: नाइजीरियाई महिला पांच करोड़ के प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार DRI Mumbai: Nigerian woman arrested with banned substances worth Rs 5 crore

DRI Mumbai: राजस्व आसूचना निदेशालय या राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने एक नाइजीरियाई महिला को प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे कालाबाजारी के जरिए ही बेचा या खरीदा जा सकता है। महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 से जुड़े प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स मेथमफेटामाइन और एक्स्टसी की डिलिवरी जिस संदिग्ध व्यक्ति को की जानी थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रतिबंधित पदार्थों को खाद्य पैकेट (ओट्स) और जूस टेट्रा पैक में छिपाया गया था। डीआरआई अधिकारियों ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह महिला को पकड़ने से पहले मुंबई के पास करीब 50 किलोमीटर तक दिल्ली से आ रही बस का पीछा किया।

उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख तस्करी रोधी इकाई की टीम ने 2.56 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 584 ग्राम एक्स्टसी की गोलियां बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। मेथमफेटामाइन और एक्स्टसी अपने उत्तेजक प्रभावों के कारण रेव पार्टियों में लोकप्रिय हैं। नाइजीरियाई नागरिक को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall