Chhattisgarh accident News: Chhattisgarh accident: 13 people of Sahu family returning from birth celebration died
Chhattisgarh accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। छठी कार्यक्रम से लौट रही माजदा को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई है। वहीं 12 अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रविवार देर रात हुए इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
बतया जा रहा है कि चटौद इलाके के रहने वाले पुनीत साहू के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने उनके रिश्तेदार माल वाहक से पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के नजदीक एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि माल वाहक गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज रफ्तार ट्रेल से पहले माजदा टकराई, फिर दूसरे ट्रेलर में माजदा जा घुसी।
मृतकों में 9 महिला, 2 युवती, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची शामिल है। 13 लोगों की मौत की पुष्टी पुलिस ने की है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
मृतकों की सूची इस प्रकार...
1. एकलव्य साहू (6 वर्ष), ग्राम मोहंदी
2. कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव
3. उमंग साहू (4 माह)
4. गीता साहू, ग्राम मोहंदी
5. प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी
6. नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी
7. टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद
8. कृति साहू, ग्राम चटोद
9. टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा
10. कुंती साहू, ग्राम चटोद
11. महिमा साहू (18 वर्ष), गोंडवारा खमतराई
12. वर्षा साहू (27 वर्ष), बेरला
13. राजबती साहू (60 वर्ष), नगपुरा मंदिर हसौद
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।