Trending Now

Ulgulan Rally: रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली में हंगामा दो गुटों के बीच झड़प

Rama Posted on: 2024-04-21 15:18:00 Viewer: 75 Comments: 0 Country: India City: Ranchi

Ulgulan Rally: रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली में हंगामा दो गुटों के बीच झड़प Chaos in Maharally of India Alliance in Ranchi, clash between two groups

 

Ulgulan Rally: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने एकजुटता दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में हुई। इस दौरान इस दौरान 'आप' सांसद संजय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और पीएम मोदी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा ने बंगाल में '400 पार', '200 पार', दिल्ली में '35 पार', झारखंड में '65 पार' जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। '400 पार' का नारा फर्जी है। इस बार आपको उन्हें 'ताड़ी पार, ताड़ी पार' कहना चाहिए।

28 पार्टियों के समर्थन का दावा
गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है। पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह ने मंच साझा किया।

विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामा
इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामे की खबर आ रही है। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई है। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

चंपई सोरेन ने कही यह बात
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘इंडिया’ के नेताओं के साथ बैठक की। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।'

भाजपा ने किया पलटवार
इस बीच झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall