Singrauli News: विद्यार्थियों को स्व-गणना के लिए किया प्रेरित, जनगणना जागरूकता अभियान हुआ तेज
Singrauli News: महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व से गांवों का विकास होगा तेज : सम्पत्तिया उइके
Singrauli News: जिले की प्रभारी मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sidhi News: भुईमाड़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर विशेष जोर
Delhi News: महिला आरक्षण पर भाजपा आक्रोशित: राहुल गांधी के आवास पहुंचीं महिला सांसद; बांसुरी स्वराज
Noida News: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक लाख का इनामी आदित्य आनंद दबोचा गया
Singrauli Robbery Case: सिंगरौली बैंक लूटकांड : फरार बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Mp News: 10वीं-12वीं बोर्ड विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा अवसर, मई में होगी पुनः परीक्षा
Singrauli News: कोतवाली थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, पांच आरोपी हिरासत में
Singrauli News: सरई में गूंजी श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा की महिमा से भक्त हुए भावविभो
Bihar News: Why was Pappu Yadav arrested? Police are preparing to send him to jail; the MP said, "I could be murdered."
Pappu Yadav News : लोकसभा चुनाव 2024 में जीते बिहार के एक मात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज फिर से सुर्खियों में हैं। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पप्पू यादव अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बिहार पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है। फिलहाल पप्पू यादव क इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तारी के वक्त लगी चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में चोट और धड़कन बढ़ने से तकलीफ हो रही है। इधर, सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। मुझे नहीं पता यह लोग मेरे साथ क्या करेंगे। आधी रात को मुझे जबरन गिरफ्तार किया गया है। सिविल ड्रेस में इंस्पेक्टर आया। मुझे यह तक नहीं बताया गया कि मुझे किस मामले में गिरफ्तार किया गया। यह सब साजिश है। मेरी हत्या हो सकती है। इधर, पटना पुलिस पप्पू यादव को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
पप्पू यादव के समर्थकों ने क्या आरोप लगाया?
इधर, इस घटना के बाद पप्पू यादव के समर्थकों में आक्रोश है। पटना, पूर्णिया, आरा समेत कई जगह पर उनके समर्थक हंगामा कर रहे हैं। आरा में तो पप्पू यादव के समर्थक सड़क पर उतर गए।समर्थकों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से सांसद नीट छात्रा केस में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। एनडीए सरकार इससे डर गई। इसलिए उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह अन्याय है।
'तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुए थे पप्पू यादव'
पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 1995 का एक मामला है जो पूर्ववर्ती आईपीसी थी, बीएनएस के स्थान पर उसके तहत 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी, इसके तहत गिरफ्तारी की गई है। यह गर्दनीबाग थाने का मामला है। इसमें न्यायालय द्वारा ट्रायल केस चल रहा था जिसमें सांसद को उपस्थित होना था लेकिन वह तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुए थे। इस कारण उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। पटना पुलिस का कहना है कि पप्पू यादव की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। पुलिस कानून के तहत ही सारा काम कर रही है।
धोखे से मकान को हड़पने का आरोप
जानकारी के अनुसार, 21 साल पहले पप्पू यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ विनोद बिहारी लाल नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उनपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने धोखे से मकान को हड़प लिया। पहले वह किराएदार के रूप में मकान में घुसे, इसके बाद मकान पर कब्जा कर लिया। काफी लंबे समय से कोर्ट में केस चल रहा था। लेकिन, पप्पू यादव इसमें शामिल नहीं हो रही थी। इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ।