Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
PM Modi met Indian players participating in Paris Olympics
paris olympics 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास सात लोक कल्याण मार्ग में पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सभी के साथ अलग–अगल तस्वीरें खिंचवाई और उनके साथ संवाद भी किया। ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी आज लालकिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान वे अपनी ओलंपिक पोशाक में रहे। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न हस्तियों से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने इस बार कुल 6 पदक हासिल किए। इनमें 1 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता, जिससे वह ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। मनु भाकर ने शूटिंग में दो कांस्य पदक हासिल किए, एक व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में और दूसरा मिक्स्ड टीम इवेंट में। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अमन सेहरावत ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता और वह ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय पहलवान बने। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता।
लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और आने वाले पैराओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए तैयारी कर रहा है।