Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Cancer Hospital: Prime Minister Modi laid the foundation stone of cancer hospital in Bageshwar Dham
Cancer Hospital: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह के मौके पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया है कि इस अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर एक वार्ड होगा।
पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए प्रस्तावित साइंस और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया
बागेश्वर धाम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट के जरिए प्रस्तावित साइंस और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने बागेश्वर धाम में स्थित बालाजी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से भी मुलाकात की।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री के गढ़ा गांव में आने को बड़ी उपलब्धि बताया
इस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री के गढ़ा गांव में आने को बड़ी उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि इस क्षेत्र की स्थिति तेजी से बदलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती शक्ति का भी जिक्र किया और कहा कि यह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जवान का भी ध्यान रखते हैं और किसान का भी। उनकी बात दुनिया में सुनी जाती है। कई राष्ट्रीय अध्यक्ष आपस में बात नहीं करते, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रमुखों से बात होती है।
प्रस्तावित अस्पताल में एक वार्ड प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के नाम पर स्थापित किया जाएगा
पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी और अपनी मां के बीच हुए संवाद का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि प्रस्तावित अस्पताल में एक वार्ड प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के नाम पर स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा अस्पताल का शिलान्यास किए जाने के बाद प्रस्तावित अस्पताल की रूपरेखा का भी एक वीडियो के जरिए प्रदर्शन किया गया।
कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
प्रधानमंत्री मोदी ने 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके लिए 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।