Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Bomb Threats: Bomb threats were received on three flights in the last 24 hours, more than 35 threats were received this week
Bomb Threats: भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में तीन विमानों को बम की धमकी मिली है। इसके साथ ही इस सप्ताह विमानों को बम की धमकी मिलने की घटनाएं 35 से ज्यादा हो गई हैं। हालांकि गनीमत ये है कि ये सभी कॉल्स फर्जी निकली हैं, लेकिन इससे विमानों की सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व दहशत का माहौल है। विमानों को धमकी मिलने का ताजा मामला विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से जुड़ा है, जिसे धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया।
बीते 24 घंटे में तीन एयरलाइंस के विमानों को मिली धमकी
विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के साथ ही एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा को भी बम की धमकी मिली। जांच में ये भी फर्जी निकली। अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही धमकी मिली। यह धमकी विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही मिली , जिसके चलते विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही विमान को उड़ान के लिए एनओसी दी गई। जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी शनिवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झूठी धमकी के चलते यह 7.45 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस हफ्ते अब तक 35 धमकियां मिलीं
सोमवार से अब तक, इस हफ्ते कम से कम 35 उड़ानों को ऐसी बम की धमकियां मिली हैं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सख्त नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर डीजीसीए ने सुझाव दिया है कि फर्जी कॉल करने वाले दोषियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए। साथ ही फर्जी धमकी से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दोषियों से की जानी चाहिए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती जांच में इन धमकियों के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका नहीं मिली है और ज्यादातर कॉल 'नाबालिगों और शरारती लोगों' द्वारा की गई थीं।
मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक एयरलाइन को धमकी देने के मामले में 17 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोप है कि युवक ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को बम की धमकी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि किशोर अपने एक दोस्त को फंसाना चाहता था, जिसके साथ उसका पैसों को लेकर विवाद था।