Trending Now

Bihar News: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज बिहार और असम के चुनावी दौरे पर

Rama Posted on: 2024-04-29 10:16:00 Viewer: 95 Comments: 0 Country: India City: Bihar

Bihar News: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज बिहार और असम के चुनावी दौरे पर Bihar News: BJP leader and Union Minister Amit Shah on election tour of Bihar and Assam today

 

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (सोमवार) 2 राज्यों बिहार और असम में चुनाव प्रचार करेंगे। वो सबसे पहले बिहार में दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह असम जाएंगे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

बिहार और असम में अमित शाह के सार्वजानिक कार्यक्रम

दरअसल आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए अमित शाह देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, आज अमित शाह का चुनावी दौरा बिहार के झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से शुरू होगा। वो दोपहर साढ़े 12 बजे मधुबनी के नरहिया स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वो बेगूसराय जाएंगे। दोपहर 2 बजे बेगूसराय के जेडी कालेज में होने वाली भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम साढ़े पांच बजे असम के गुवाहटी में रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो साइकिल फैक्टरी तिनिअल से शुरू होकर लालगनेश में समाप्त होगा।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall